वैश्विक स्तर और भारत में भी हर साल अक्टूबर का महीना राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा जागरूकता माह (एनसीएसएएम) के रूप में मनाया जाता है। इस वर्ष भारत सरकार के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय (एमएससीएस) द्वारा निर्धारित अभियान थीम-“साइबर जागृत भारत” है, जिसका उद्देश्य लोगों के बीच साइबर जागरूकता के माध्यम से देश के साइबर बुनियादी ढांचे को और अधिक सुरक्षित बनाने पर है।
रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार एवं बरेका महाप्रबंधक,नरेश पाल सिंह के मार्गदर्शन में दिनांक 11 अक्टुबर 2025 को बरेका में साइबर सुरक्षा जागरूकता माह के अंतर्गत “साइबर जागृत भारत” थीम पर विशेष साइबर प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया।
प्रावधिक प्रशिक्षण केंद्र,बरेका के सभागार मे आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में कर्मचारियों को साइबर सुरक्षा के विभिन्न तकनीकी पहलुओं से अवगत कराया गया। संगणक केंद्र,बरेका के आंकड़ा संसाधन प्रबंधक,अमित सिकदर द्वारा कर्मचारियों को साइबर सुरक्षा की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
बरेका द्वारा आयोजित इस साइबर प्रशिक्षण का उद्देश्य साइबर सुरक्षा ढांचा को मजबूती देना तथा कर्मचारियों में साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना एवं “साइबर जागृत भारत – सुरक्षित भारत” के लक्ष्य को साकार करना है।







