चन्दौली कंदवा
सैयदराजा जमानियां मार्ग पर कंदवा थाना से कुछ दूर पहले धमिना गांव के समीप बीती रात आगे चल रही पिकअप मे पीछे से धक्का मारते हुए गिट्टी लदा ट्रेलर पिकअप के ऊपर मार्ग के किनारे गढ्ढे मे जा पलटा इस दौरान पिकअप चालक अजय चौहान पुत्र राम सागर चौहान 27 वर्ष निवासी पपौरा बलुआ की जहां मौत हो गयी वहीं घटना के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया।घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ट्रेलर व पिकअप के कब्जे मे कर अग्रिम कार्रवाई मे जुट गयी।
जानकारी के अनुसार पिक अप चालक अजय चौहान वाराणसी मंडी से मिर्च लादकर जमानियां जा रहा था वह अभी धमिना के समीप पहुंचा ही था तभी पीछे से तेज गति से आ रहा ट्रेलर चालक ने ओवरटेक के चक्कर मे पिकअप मे धक्का मारते हुए मार्ग के किनारे गढ्ढे मे पिकअप के ऊपर जा पलटा।
इस दौरान ट्रेलर के नीचे दबकर पिक अप चालक अजय की मौत हो गयी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा क्रेन की मदद से पिकअप को बाहर निकाला गया हांलाकि तब तक पिकअप चालक की दबकर मौत हो चुकी थी।
घटना की सूचना पुलिस द्वारा पिक अप चालक के परिजनों को दी गयी तत्पश्चात परिजनों मे चीत्कार मच गया।पंचनामा के बाद पुलिस द्वारा शव को अन्त्यज परिक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजवाया गया।थाना प्रभारी कंदवा बिनोद कुमार अंचल ने बताया कि घटना के बाद तुरंत मौके पर पुलिस पहुंची व अग्रिम कार्रवाई मे जुट गयी।
मासूमों के सिर से उठा पिता का साया।
पिकअप चालक अजय चौहान को एक पुत्री आराध्या 3 वर्ष वहीं एक पुत्र आयुष 1 वर्ष का है।चालक की मौत के बाद इन मासूमों के सिर से पिता का साया उठ गया।वहीं पत्नी अंजलि का रो रोकर बुरा हाल है।बडा भाई विजय भी इस अप्रत्याशित घटना के बाद से बेसुध है।







