डालिम्स सनबीम विद्यालय के प्रतिभागियों ने बीएचयू में परचम लहराकर देश भर में नाम रौशन किया

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चन्दौली चकिया

राष्ट्रीय युवा संसद 5वां संस्करण 28 से 31 अक्टूबर 2026 काशी हिंदू विश्वविद्यालय बीएचयू में आयोजित था जिसमें देश भर के लगभग 500 विधार्थियों ने प्रतिभाग किया था। देश स्तरी इस प्रतियोगिता में डालिम्स सनबीम विद्यालय के होनहार प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने बेस्ट परफॉर्मेंस अवार्ड प्राप्त कर विजय का परचम अपने नाम किया।

डालिम्स सनबीम विद्यालय ने इस शानदार उपलब्धि पर प्रतिभागियों के सम्मान में अपने विद्यालय प्रांगण में सम्मान समारोह कार्यक्रम रखा। मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद चकिया के उपजिलाधिकारी विकास मित्तल ने प्रतिभागी विद्यार्थियों का विशेष रूप से सम्मान किया। उन्होंने विद्यार्थियों को माला अर्पित कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा भविष्य में भी इसी तरह उपलब्धियाँ हासिल कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन करने का आशीर्वाद दिया।

विद्यालय के प्रबंधक डॉ विवेक प्रताप सिंह ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि विद्यालय के अध्यापक अध्यापिकाओं ने विद्यार्थियों में विशेष प्रतिभा प्रदान की है और यही प्रतिभा उन्हें विभिन्न प्रतियोगिताओं में निरंतर सफलता दिला रही है। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी इसी लगन, अनुशासन एवं आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

हाल ही में डालिम्स सनबीम चकिया में सीबीएसई ईस्ट जोन बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन हुआ था जिसमें विद्यालय के छात्र शशांक मोदीनवाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल प्राप्त किया था।

इस राष्ट्रीय युवा संसद 5वां संस्करण के आयोजन में अंजल मौर्या, अनंता श्रीवास्तव, सृजन गुप्ता, परी मौर्या, तानिष्क पाठक, कीथ सिंह, आर्या पटेल, आंचल पाण्डेय, शीतल प्रसाद, अंजल बापू भालेराव, नैना राय, कैरिस्मा चौरसिया, सुंदरम जायसवाल, वर्णिका गुप्ता, श्रावण तेजस्वी पाल, प्रशान्त तिवारी, वैभव मौर्या, विवान वर्मा, सृष्टि कुशवाहा एवं श्वेता मौर्या ने बीएचयू में प्रतिभाग कर उल्लेखनीय प्रदर्शन कर चकिया क्षेत्र व जनपद चन्दौली का देश भर में नाम रौशन किया है।

 

रिपोर्ट – आलिम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत थाना जंसा पुलिस द्वारा परिवार परामर्श केंद्र से लाभान्वित परिवारों को सम्मानित करने एवं छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के संबंध में।