राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने जगतपुर सभा स्थल का लिया जायजा, जनसंपर्क कर लोगों को दिया निमंत्रण

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

रोहनिया। वडनगर से वाराणसी बाइक सेवा यात्रा के समापन अवसर पर बुधवार को जगतपुर इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित होने वाली विशाल जनसभा की तैयारियों को लेकर राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के उपरांत उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपने सहयोगियों के साथ आसपास के गांवों, चौराहों और बाजारों में घर-घर जाकर जनसंपर्क किया और लोगों को आमंत्रण पत्र वितरित कर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की।

उन्होंने बताया कि जगतपुर इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित इस विशाल जनसभा में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद नितिन नबीन, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा प्रदेश अध्यक्ष भाजपा उत्तर प्रदेश एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी शामिल होंगे।

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत थाना जंसा पुलिस द्वारा परिवार परामर्श केंद्र से लाभान्वित परिवारों को सम्मानित करने एवं छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के संबंध में।