धानापुर के नवागंतुक बीईओ ने कार्यभार किया ग्रहण नए बीईओ अश्विनी सिंह का शैक्षिक महासंघ ने किया स्वागत

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चन्दौली चहनिया।मंगलवार को कस्बा स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्र धानापुर पर कर्यभार ग्रहण किया l राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला महामंत्री इम्तियाज ख़ान के नेतृत्व में नए खंड शिक्षा अधिकारी अश्विनी सिंह का स्वागत किया गया । जिला महामंत्री इम्तियाज़ ख़ान ने बताया कि पिछले दिनों शासन स्तर पर हुए प्रदेश के कई बीईओ का ट्रांसफर किया गया है जिसके क्रम में नए बीईओ आजमगढ़ से स्थानांतरित होकर चंदौली आए जिनको विकास खंड धानापुर मिला।

नवागत बीईओ अश्विनी सिंह ने कहा कि शासन स्तर से प्राप्त दिशा निर्देशों का पालन ससमय किया जाये साथ ही शिक्षकों को निर्देश देते हुए कहा कि विद्यालयी कार्य को यथा शीघ्र पूर्ण करें किसी कार्य को पेंडिंग में ना रखें ।

यदि प्रत्येक विद्यालय समय से अपने कार्य पूर्ण करेंगे तो निश्चित ही ब्लॉक अग्रणी रहेगा साथ ही एमडीएम,उपस्थिति,शैक्षिक गुणवत्ता पर भी जोर दिया।उन्होंने कहा की हमे पूर्ण विश्वास है की सभी अध्यापक गण एक टीम भावना से कार्य करेंगे और विकास खंड को उत्तम ब्लाक बनायेंगे ।

इस अवसर पर मुख्य रूप से शमशेर बहादुर सिंह इम्तियाज अवधेश सिंह प्रदीप कुमार प्रकाश सिंह ईश्वर चन्द्र त्रिपाठी शिवेंद्र मिश्रा घनश्याम सिंह अजीत सिंह विजय बहादुर सिंह बृजेश सिंह राम सिंह राजेंद्र यादव नत्थू यादव सुजीत पांडेय अख्तर राणा सिंह जय प्रकाश सिंह पूजा सिंह सविता सिंह आदि लोग उपस्थित रहे उपस्थित रहे ।

 

रिपोर्ट राकेश तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत थाना जंसा पुलिस द्वारा परिवार परामर्श केंद्र से लाभान्वित परिवारों को सम्मानित करने एवं छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के संबंध में।