चहनिया (चंदौली)
बलुआ थाना क्षेत्र के मरकनिया गांव में सोमवार की सुबह टहलने व शौच के लिए निकले 65 वर्षीय वृद्ध श्यामू राम की नहर में डूबने से मौत हो गई । नहर किनारे उनका लाठी व बोतल मिला ।नहर के पानी में बहाव इतनी तेज थी कि शव बहते हुए दस किलोमीटर की दूरी पर इटवा गांव के नहर में मिला ।
ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । घटना के बाद स्वजनों में कोहराम मच गया ।मरकनिया गांव निवासी श्यामू राम प्रतिदिन की भांति सुबह में टहलने व शौच करने के लिए अपनी लाठी के सहारे प्लास्टिक का बोतल लेकर जाते थे ।

सोमवार की सुबह में भी नित्य क्रिया करने निकले थे । काफी देर होने पर परिजन खोजने निकले तो घर से 50 मीटर दूर उनका लाठी व बोतल नहर के पास मिला । शंका होने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दिया । नहर पानी भरा हुआ था । पुलिस व ग्रामीणों ने भूपौली नहर को बंद कराते । ग्रामीणों के पुलिस ने नहर में शव को खोजते हुए दस किलोंमीटर की दूरी पर इटवा गांव के पास पहुंचने पर वृद्ध का शव नहर में मिला ।
मौके पर मौजूद एसआई अनंत भार्गव ने शव को नहर से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा । शव मिलते ही मृतक के स्वजन पुत्र हरिनाम,पुत्री आशा,बहु भगनी देवी, राजेश,राकेश,गोपाल का रो रो कर बुरा हाल रहा ।







