जमानियां ( गाजीपुर) थाना जमानियां क्षेत्र के अंतर्गत 5 अक्टूबर 2026 को ट्रेन दुर्घटना में एक अज्ञात व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। कांस्टेबल गोबिन्द चौहान और समाजसेवी कुँवर वीरेन्द्र सिंह के विशेष सहयोग से मृतक के शव को सम्मानपूर्वक मर्चरी रूम में रखवाया गया है।
शुरुआत में मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी, लेकिन पुलिस द्वारा की गई तलाशी के दौरान मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर उसकी शिनाख्त हो सकी। मृतक की पहचान उपेन्द्र कुमार राजबंशी (पुत्र मधुरेश कुमार राजबंशी) के रूप में हुई है, जो कि कानपुर रोड, शांति नगर, अमौसी, सरोजनी नगर, लखनऊ के निवासी थे।
पुलिस प्रशासन द्वारा मृतक के परिजनों से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है ताकि आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा सके। स्थानीय लोगों और समाजसेवी संगठन ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।







