चौबे टोला,बाजीराव कटरा और चंद्रदीपा वार्ड में विकास कार्यों का नपाध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने किया उद्घाटन

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

मीरजापुर। नगर पालिका परिषद मीरजापुर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों को गति देते हुए नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने चौबेटोला,बाजीराव कटरा और चन्द्रदीपा वार्ड में कराए गए विकास कार्यों का विधिवत उद्घाटन किया।बाजीराव कटरा वार्ड में रानीबाग के पास स्थित पुराने कुएं का जीर्णोद्धार कराया गया है।

वहीं चौबेटोला वार्ड में गिरधर के चौराहा के पास इंटरलॉकिंग का निर्माण कराया गया।इसके अलावा चन्द्रदीपा वार्ड में रिटेनिंग वॉल, मिट्टी पटाव एवं इंटरलॉकिंग का कार्य कराया गया है।

इस मौके पर नपाध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने कहा कि नगर के सभी वार्डों में जरूरत के अनुसार विकास कार्य कराए जा रहे हैं। सड़क, नाली, इंटरलॉकिंग, जल निकासी और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि नगरवासियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए नगर पालिका लगातार कार्य कर रही है।पुराने और ऐतिहासिक कुओ का सुंदरीकरण कराया जा रहा है,

नगर ऐसे कई अखाड़े और कुओं का जीर्णोद्धार किया गया है।उद्घाटन के अवसर पर सभासद अलंकार जायसवाल, विनोद यादव, सत्यनारायण जायसवाल, गोवर्धन यादव टीटू, नामित सभासद रोहन मिश्रा एवं वीरेंद्र मौर्या, सभासद पति किशन गुप्ता के साथ कृष्ण कुमार सिंह, सचिन जायसवाल, संतोष जायसवाल, जाह्नवी तिवारी, मृत्युंजय त्रिपाठी, राहुल चंद्र जैन, पुनीत मिश्रा, जसविंदर सिंह सरना, उज्जवल केसरवानी, शिवांशु कसेरा, आलोक गुप्ता, जगदीश केशरी, सुंदरम, रामसजीवन सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

रिपोर्ट भोलानाथ यादव

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत थाना जंसा पुलिस द्वारा परिवार परामर्श केंद्र से लाभान्वित परिवारों को सम्मानित करने एवं छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के संबंध में।