कुलपति ने विश्वविद्यालय परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों का किया औचक निरीक्षण

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

मीरजापुर, 03 अक्टूबर 2026 माँ विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. शोभा गौड़ ने विश्वविद्यालय परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने प्रशासनिक भवन, शैक्षिक भवन तथा शिक्षकों के लिए निर्मित भवन सहित विभिन्न निर्माणाधीन स्थलों का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य से जुड़े अधिकारियों ने विश्वविद्यालय भवन को 15 अक्टूबर तक उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। हालांकि, निर्माण कार्य की वर्तमान स्थिति को देखते हुए निर्धारित समय तक भवन को पूर्ण रूप से उपयोग के लिए तैयार किया जाना संभव नहीं लग रहा है। निर्माण कार्यों की धीमी प्रगति पर कुलपति ने नाराजगी व्यक्त की तथा शेष कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।

प्रशासनिक भवन के निरीक्षण के दौरान पाया गया कि भवन के सामने शीशे अभी नहीं लगे हैं। कुलसचिव ने बताया कि विद्युत व्यवस्था भी पूर्ण नहीं हुई है तथा सफाई का कार्य अभी जारी है। पूरे प्रशासनिक भवन में फर्नीचर भी नहीं लगाया गया है। कई स्थानों पर पत्थर की टाइलें टूटी हैं।

शैक्षिक भवन के निरीक्षण में पाया गया कि तीन क्लासरूम में ही फर्नीचर फिक्स किया गया है जबकि अन्य कमरों में कार्य अभी जारी है। स्मार्ट क्लासरूम में फर्नीचर अभी नहीं लगाया गया है। प्रयोगशाला का कार्य भी अधूरा है तथा कई आवश्यक कार्य पूरे किए जाने शेष हैं।

कुलपति ने निर्माण कार्यों की स्थिति का गंभीरता से जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने तथा निर्माण की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान विश्वविद्यालय के कुलसचिव रामनारायण, वित्त अधिकारी गिरीश एवं शिक्षक
उपस्थित रहे।

 

रिपोर्ट भोलानाथ यादव

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत थाना जंसा पुलिस द्वारा परिवार परामर्श केंद्र से लाभान्वित परिवारों को सम्मानित करने एवं छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के संबंध में।