पुलिस टीम द्वारा गैर इरादतन हत्या की घटना में वांछित 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चन्दौली धानापुर

घटना का विवरण-

वादी चन्द्रवली बिन्द (निवासी ग्राम लखईपुर, थाना धीना) की तहरीर के आधार पर उनकी पुत्री सुमन की मृत्यु के संबंध में थाना धानापुर में मु.अ.सं. 0185/2026 धारा 105 भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था। वादी की पुत्री को दिनांक 18.08.2026 को इंद्रा हास्पिटल महराईया, धानापुर में भर्ती कराया गया था।

दिनांक 19.08.2026 को डा० इन्द्रजीत प्रजापति द्वारा उनका ऑपरेशन किया गया, जिसमें ऑपरेशन के दौरान गलत नस कटने और किडनी को नुकसान पहुंचने के कारण रात्रि में सुमन की मृत्यु हो गई। मुख्य चिकित्साधिकारी, चन्दौली की जांच रिपोर्ट और वादी की तहरीर के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर विवेचनात्मक कार्यवाही की जा रही थी।

गिरफ्तारी व पूछताछ का विवरण-

उच्चाधिकारीगण के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक धानापुर सूर्य प्रकाश मिश्र के कुशल नेतृत्व में थाना धानापुर पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार पर दिनांक 03.10.2026 को समय करीब 05.00 बजे वांछित अभियुक्त को इंद्रा हास्पिटल महराईया से हिरासत में लिया।

पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने स्वीकार किया कि वह अस्पताल का प्रबंधक है और सामान्यतः डॉक्टरों को बुलाकर मरीजों का इलाज करवाता है। घटना वाले दिन डॉक्टर के न आने के कारण उसने स्वयं ही ऑपरेशन कर दिया था, जिसके परिणामस्वरूप मरीज की मृत्यु हो गई तथा गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पुलिस द्वारा आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

 

रिपोर्ट – आलिम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत थाना जंसा पुलिस द्वारा परिवार परामर्श केंद्र से लाभान्वित परिवारों को सम्मानित करने एवं छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के संबंध में।