पुत्र की दीर्घायु की कामना के साथ माताओं ने रखा निर्जल व्रत

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

गोपीगंज

गोपीगंज नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में शनिवार को जीवित्पुत्रिका का पर्व परंपरागत ढंग से मनाया गया। पुत्र के स्वास्थ्य, खुशहाली और दीर्घायु की कामना के साथ माताओं ने जीवित्पुत्रिका का व्रत रखकर विधि-विधान पूर्वक पूजन अर्चन किया। विभिन्न शिव मंदिरों में देर शाम तक व्रती महिलाओं ने कथा श्रवण किया।

अश्विनी माह में अष्टमी के दिन प्रातःकाल स्नान ध्यान कर माताओं ने व्रत धारण कर पूजन की तैयारी में लगी रहीं। सायंकाल फल फूल व पूजन सामग्री डलिया में सजाकर गाजे बाजे के साथ व्रती महिलाओं का मंदिर परिसर पहुंचने का क्रम शुरू हो गया। कुछ ही देर में पूरा परिसर श्रद्धालु महिलाओं से भर गया। मंदिर पर पहुंची महिलाओं ने सामूहिक रूप से विधि विधान पूर्वक पूजन अर्चन कर कथा का रसपान किया।

पूजन अर्चन के लिए बाबा बड़े शिव धाम, हनुमान गढ़ी मंदिर, कबूतरनाथ, गोपेश्वरनाथ, जोगीबीर महादेव सहित अन्य मंदिरों पर सायंकाल तक व्रती महिलाओं ने पूजन अर्चन किया। व्रत का पारण रविवार को होगा।

 

रिपोर्ट – जलील अहमद

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत थाना जंसा पुलिस द्वारा परिवार परामर्श केंद्र से लाभान्वित परिवारों को सम्मानित करने एवं छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के संबंध में।