मीरजापुर से नई दिल्ली के लिए दो रोडवेज बसें स्वीकृत, एक बस ने शुरू किया संचालन

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

मीरजापुर। दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। परिवहन निगम ने मीरजापुर से नई दिल्ली रूट के लिए दो रोडवेज बसें स्वीकृत की हैं। इनमें से एक बस का संचालन शुरू कर दिया गया है, जबकि दूसरी बस का संचालन भी जल्द शुरू होगा।
स्वीकृत बसों में पहली बस प्रतिदिन शाम 4:30 बजे मीरजापुर डिपो से नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेगी, जो अगले दिन सुबह 11:00 बजे आनंद विहार बस अड्डे पर पहुंचेगी।

वापसी में यही बस आनंद विहार से अपराह्न 2:00 बजे मीरजापुर के लिए रवाना होगी और अगले दिन सुबह 9:00 बजे मीरजापुर पहुंचेगी। मार्ग के प्रमुख डिपो पर बस का ठहराव करीब एक घंटे का होगा। इस रूट का किराया 1152 रुपये निर्धारित किया गया है।
जनपद के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक अरविंद मिश्रा ने बताया कि मीरजापुर से दिल्ली के लिए दो बसें स्वीकृत हुई हैं।

यात्रियों की लगातार मांग और भीड़ को देखते हुए निगम ने यह निर्णय लिया है। दो बसें चलने से आरक्षण की समस्या खत्म होगी और यात्रियों को सीधी व सुगम सेवा मिलेगी।
हालांकि नई सेवा को लेकर यात्रियों में मिली-जुली प्रतिक्रिया है। यात्रियों का कहना है कि रोडवेज का किराया अधिक है

और यात्रा में लगभग 18 घंटे का समय लग रहा है, जबकि ट्रेन से यही यात्रा कम किराए और कम समय में पूरी हो जाती है। बावजूद इसके सीधी बस सेवा शुरू होने से बिना रिजर्वेशन वाले और इमरजेंसी में यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी।

रिपोर्ट भोलानाथ यादव

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत थाना जंसा पुलिस द्वारा परिवार परामर्श केंद्र से लाभान्वित परिवारों को सम्मानित करने एवं छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के संबंध में।