चुनार की आन, बान और शान कहे जाने वाले ऐतिहासिक चुनार किले पर फटा तिरंगा!
हवा के झोंकों से लगातार क्षतिग्रस्त हुआ राष्ट्रीय ध्वज, लेकिन जिम्मेदारों की नजर अब तक क्यों नहीं पड़ी? ऐतिहासिक धरोहर की पहचान बने किले पर तिरंगे की यह हालत व्यवस्था पर खड़े कर रही गंभीर सवाल।
देश के सम्मान का प्रतीक तिरंगा फटा हुआ लहरा रहा है—आखिर जिम्मेदार अधिकारी कब लेंगे संज्ञान? क्या तिरंगे की मर्यादा और सम्मान बनाए रखना भी जिम्मेदारों की प्राथमिकता नहीं?







