फर्जी शस्त्र लाइसेंस गैंग के सरगना शाहिद अली की 1.22 करोड़ की संपत्ति कुर्क, DM के आदेश पर कैंट पुलिस का बड़ा एक्शन

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

ब्रेकिंग / गोरखपुर:

गोरखपुर, 2 अक्टूबर संगठित अपराध के खिलाफ योगी सरकार के जीरो टॉलरेंस अभियान के तहत गोरखपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। जिलाधिकारी गोरखपुर के आदेश पर कैंट पुलिस और राजस्व टीम ने कुख्यात गैंगस्टर शाहिद अली की करीब 1 करोड़ 22 लाख 50 हजार रुपये कीमत की जमीन को जब्त कर लिया है।

क्या है मामला?

पुलिस के अनुसार थाना कैंट में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 147/2021 में शाहिद अली के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की धारा 3(1) के तहत मुकदमा दर्ज था। जांच में सामने आया कि आरोपी ने आपराधिक गतिविधियों से अर्जित काली कमाई से जंगल नकहा नंबर-02 में संपत्ति खरीदी थी। इसी आधार पर गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत कार्रवाई की गई।

जब्त संपत्ति का विवरण:

स्थान: जंगल नकहा नंबर-02
खाता संख्या : 0020
गाटा संख्या: 358
अनुमानित कीमत: 1,22,50,000 रुपये

फर्जी लाइसेंस का काला कारोबार:

पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि शाहिद अली पुत्र शहादत अली, निवासी नकहा नंबर-02, घोसीपुरवा, थाना चिलुआताल अपने गिरोह के साथ मिलकर कूटरचित दस्तावेज तैयार करता था। वह फर्जी शस्त्र लाइसेंस बनाकर अवैध रूप से हथियारों की खरीद-फरोख्त करता था। इसके अलावा उसके खिलाफ थाना कैंट में धोखाधड़ी और जालसाजी का मुकदमा मु0अ0सं0 778/2019 धारा 419, 420, 467, 468, 471, 465, 474, 120बी के तहत पहले से ही दर्ज है।

कार्रवाई में कौन-कौन रहा मौजूद?

जिलाधिकारी के आदेश पर हुई इस संयुक्त कार्रवाई में कैंट प्रभारी निरीक्षक जीतेन्द्र कुमार सिंह, नायब तहसीलदार पिपराईच अंकाक्षा पासवान, राजस्व निरीक्षक दिनेश शर्मा, वरिष्ठ उपनिरीक्षक विनोद कुमार सिंह, लेखपाल राजीव बघेल समेत पुलिस और राजस्व की पूरी टीम मौजूद रही।

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि संगठित अपराध से अर्जित अवैध संपत्तियों को चिन्हित कर ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

 

रिपोर्ट – जगदीश शुक्ला

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई