24 पाउच अवैध शराब के साथ बिहार का तस्कर गिरफ्तार

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

सेवराई (गाजीपुर)। जनपद में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गहमर पुलिस को एक सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने भदौरा रेलवे स्टेशन के पास घेराबंदी कर बिहार के एक युवक को 24 पाउच अवैध अंग्रेजी शराब (8 पीएम) के साथ गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 30 सितंबर 2026 की शाम चौकी प्रभारी सेवराई उपनिरीक्षक शिवप्रसाद पाण्डेय पुलिस बल के साथ इलाके में गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध शराब की खेप लेकर कहीं जाने की फिराक में है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने भदौरा रेलवे स्टेशन के पास घेराबंदी की और संदिग्ध को दबोच लिया।

पकड़े गए अभियुक्त की पहचान गणेश कुमार अकेला (उम्र लगभग 39 वर्ष) पुत्र स्व. सत्यनारायण प्रसाद, निवासी ग्राम पटेल नगर सोनारू, थाना फतुहा, जनपद पटना (बिहार) के रूप में हुई है। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 24 पाउच अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को बुधवार शाम लगभग 5:49 बजे गिरफ्तार किया।

मामले की जानकारी देते हुए प्रभारी निरीक्षक गहमर नन्द कुमार तिवारी ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी अवैध शराब की तस्करी में संलिप्त था। उसके खिलाफ थाना गहमर पर मु0अ0सं0 213/2026, धारा 60 आबकारी अधिनियम (Excise Act) के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध शराब और तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा।

 

रिपोर्ट विकास सिंह

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई