दिनांक 10.10.2025 को पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा रिज़र्व पुलिस लाइन का भ्रमण कर निर्माण कार्यों एवं समग्र परिसर की व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया गया ।
निरीक्षण के दौरान पुलिस आयुक्त ने परिसर की स्वच्छता, रंगाई-पुताई, भवनों की स्थिति, आवासीय बैरकों तथा कार्यालयों की व्यवस्था का जायजा लिया गया । उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पुलिस लाइन परिसर की स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर बनाया जाए तथा नियमित रखरखाव सुनिश्चित किया जाए, जिससे कर्मियों को स्वच्छ और अनुशासित वातावरण प्राप्त हो ।
पुलिस आयुक्त ने कहा कि रिज़र्व पुलिस लाइन केवल एक प्रशासनिक केंद्र नहीं बल्कि अनुशासन, स्वच्छता और कार्यसंस्कृति का प्रतीक है। उन्होंने परिसर को आदर्श स्वरूप में विकसित करने हेतु सौंदर्यीकरण, हरियाली बढ़ाने, आधारभूत संरचना के सुदृढ़ीकरण तथा पर्यावरणीय संतुलन पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। इस दौरान निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और प्रगति की समीक्षा भी की गई ।
इस दौरान पुलिस उपायुक्त (लाइन) प्रमोद कुमार, अपर पुलिस उपायुक्त (लाइन) वैभव बांगर, सहायक पुलिस आयुक्त (लाइन) ईशान सोनी व प्रतिसार निरीक्षक सहित सम्बन्धित अधिकारी तथा कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।










Users Today : 17
Users This Year : 24856
Total Users : 37449
Views Today : 21
Total views : 73653