सेवराई तहसील क्षेत्र में पिछले दो दिनों से बिजली सप्लाई ठप है। तेज हवा और बारिश के कारण बिजली बंद हो गई है,

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

जिससे पूरे इलाके में परेशानी हो रही है। लोग गर्मी और अंधेरे में परेशान हैं।

स्थानीय लोगों के अनुसार, तेज हवा से पेड़ टूटकर तारों पर गिर गए हैं और पोल से तार टूट गए हैं। बिजली न होने से ग्रामीणों, छात्रों और छोटे व्यापारियों को परेशानी हो रही है। पानी की सप्लाई भी ठप है और मोबाइल चार्ज नहीं हो पा रहे हैं।

एसडीओ आदित्य कुमार मारकंडे ने बताया कि खराब मौसम में टूटे तार और बिजली की खराबी ठीक करना मुश्किल काम है। लाइनमैन और कर्मी बारिश-तेज हवा के बीच सप्लाई ठीक करने में लगे हैं। उन्होंने लोगों से समस्या ठीक करने के लिए थोड़ा समय देने को कहा है।

उन्होंने लोगों को टूटे बिजली के तार, गिरे पोल और पानी भरे बिजली के सामान से दूर रहने को कहा है। विभाग ने बताया कि मौसम ठीक होते ही प्रभावित इलाकों में बिजली सप्लाई चालू करने की कोशिश की जा रही है।

रिपोर्ट विकास सिंह

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई