‘मन की बात’ के 138वें एपिसोड में मोदी जी ने राष्ट्र सुरक्षा एवं सुंदरबन की महिलाओं के प्रयासों का किया उल्लेख

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी, 27 सितंबर 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 138वें एपिसोड का प्रसारण किया गया। वार्ड नं. 13 रामपुर में पार्षद लल्लन सोनकर के आवास पर आशा गुप्ता जी के सानिध्य में कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से कार्यक्रम को सुना।

इस अवसर पर आशा गुप्ता, डॉ. अनुपम गुप्ता, पार्षद लल्लन सोनकर, मीना सोनकर, राजकुमार सिंह, सुरेंद्र नाथ श्रीवास्तव, शक्ति केंद्र संयोजक पंकज बारी, सुनील सिंह राजपूत, अर्जुन शर्मा, मंजय पाल, हरिकेश बहादुर सिंह, शशि शर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

प्रधानमंत्री जी ने अपने संबोधन में राष्ट्रीय सुरक्षा, आतंकवाद के विरुद्ध भारत की नीति, जनगणना, सांस्कृतिक विरासत, पर्यावरण संरक्षण और महिला सशक्तिकरण जैसे विषयों पर चर्चा की।

उन्होंने 2016 की सर्जिकल स्ट्राइक की 10वीं वर्षगांठ का उल्लेख करते हुए कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक से लेकर ऑपरेशन सिंदूर तक, आतंकवाद के खिलाफ भारत की नीति स्पष्ट है और देश की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

उन्होंने जनगणना को प्रत्येक नागरिक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी बताते हुए इसमें सक्रिय सहयोग का आह्वान किया और बताया कि प्रथम चरण में 32 करोड़ से अधिक परिवारों की जानकारी दर्ज की जा चुकी है।

सांस्कृतिक विरासत की चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री ने स्व. अशोक सिंघल जी की जन्मशती का स्मरण कर उनके राष्ट्रसेवा के योगदान को याद किया। साथ ही गुजरात के मोढेरा सूर्य ग्राम का उल्लेख कर सौर ऊर्जा से गांवों को आत्मनिर्भर बनाने के प्रयासों को रेखांकित किया।

पर्यावरण संरक्षण और महिला सशक्तिकरण के संदर्भ में उन्होंने सुंदरबन की महिलाओं द्वारा मैंग्रोव संरक्षण के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे स्थानीय प्रयास पर्यावरण की रक्षा के साथ-साथ आजीविका के अवसर भी पैदा कर रहे हैं।

 

रिपोर्ट – सुनील सिंह राजपूत

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई