नृपेन्द्र, अपर पुलिस उपायुक्त, गोमती जोन द्वारा व्यापारी बंधुओं के साथ गोष्ठी कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

दिनांक 27.09.2026 को नृपेन्द्र, अपर पुलिस उपायुक्त, गोमती जोन द्वारा थाना राजातालाब परिसर में राजातालाब क्षेत्रान्तर्गत समस्त व्यापारी बंधुओं के साथ गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी के दौरान व्यापारियों की समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरतापूर्वक सुना गया तथा उनके त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

गोष्ठी में मुख्य रूप से बाजार में जाम की स्थिति, यातायात व्यवस्था, दुकानों एवं प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने, सुरक्षा व्यवस्था, रात्रि गश्त एवं पुलिस की प्रभावी उपस्थिति सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। व्यापारियों से सड़क एवं पटरियों पर दुकान/सामान लगाकर अतिक्रमण न करने की अपील की गई,

जिससे बाजारों में आवागमन सुचारु रहे तथा जाम की स्थिति उत्पन्न न हो। साथ ही अपने प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने एवं उन्हें क्रियाशील रखने तथा आसपास होने वाली संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई।

इसके अतिरिक्त व्यापारियों एवं उपस्थित लोगों को साइबर अपराध से बचाव के संबंध में जागरूक करते हुए साइबर ठगी की स्थिति में तत्काल 1930 पर सूचना देने तथा साइबर अपराध से बचाव हेतु आवश्यक सावधानियां बरतने के संबंध में जानकारी दी गई।

अपर पुलिस उपायुक्त द्वारा व्यापारियों को उनकी सुरक्षा एवं समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु पुलिस प्रशासन द्वारा हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया गया। गोष्ठी में प्राप्त सुझावों एवं समस्याओं के संबंध में संबंधित को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।

इस दौरान थाना राजातालाब प्रभारी, पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण एवं राजातालाब क्षेत्रान्तर्गत समस्त व्यापारी बंधु उपस्थित रहे।

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई