पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल एवं जिलाधिकारी वाराणसी सत्येन्द्र कुमार ने 22, 23 एवं 25 अक्टूबर 2026 को प्रस्तावित एयर शो के दृष्टिगत बसंता महिला कॉलेज के पास पार्किंग, रूट एवं सुरक्षा व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण कर वर्तमान व्यवस्थाओं एवं भौतिक स्थिति का जायजा लिया।
प्रमुख निर्देश एवं निरीक्षण बिन्दु—
पार्किंग स्थलों का निरीक्षण:
एयर शो में आने वाले दर्शकों एवं वाहनों की संभावित भारी संख्या के दृष्टिगत चिन्हित किए गए पार्किंग स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। पार्किंग क्षमता, प्रवेश एवं निकास मार्ग, वाहन संचालन तथा भीड़ को नियंत्रित करने की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
अधिकारियों को पार्किंग स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती एवं सुव्यवस्थित यातायात संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

वीआईपी रूट एवं सुरक्षा व्यवस्था:
वीआईपी एवं अतिविशिष्ट अतिथियों के आवागमन के लिए प्रस्तावित रूटों का निरीक्षण कर रूट निर्धारण एवं सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई। पुलिस आयुक्त ने निर्देशित किया कि वीआईपी मूवमेंट के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की कमी न रहे तथा वैकल्पिक मार्गों सहित समुचित ट्रैफिक डायवर्जन प्लान पहले से तैयार रखा जाए।
वाहन पास की व्यवस्था:
एयर शो स्थल पर प्रवेश करने वाले अधिकृत वाहनों के लिए पूर्व निर्धारित एवं सुव्यवस्थित पास व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। पास जारी करने की प्रक्रिया स्पष्ट रखते हुए अनधिकृत वाहनों के प्रवेश पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करने को कहा गया।
हेलीपैड का निरीक्षण:
पुलिस आयुक्त एवं जिलाधिकारी द्वारा हेलीपैड का भी स्थलीय निरीक्षण किया गया। हेलीपैड की सुरक्षा, आवागमन, आपातकालीन व्यवस्थाओं तथा आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा घेरा बनाए रखने के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

भीड़ एवं यातायात प्रबंधन:
एयर शो के दौरान संभावित भीड़ एवं वाहनों के दबाव को ध्यान में रखते हुए यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए गए। प्रमुख मार्गों, पार्किंग स्थलों एवं कार्यक्रम स्थल के आसपास पर्याप्त पुलिस एवं यातायात पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा गया।
समन्वित एवं त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था:
पुलिस, यातायात पुलिस एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए कार्यक्रम से पूर्व सभी व्यवस्थाओं का पुनः परीक्षण करने के निर्देश दिए गए। सभी प्रवेश एवं निकास बिंदुओं, वीआईपी रूट, पार्किंग तथा महत्वपूर्ण स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था को त्रुटिरहित बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया।
व्यवस्थाओं का पूर्व परीक्षण:
पुलिस आयुक्त ने निर्देशित किया कि एयर शो से पूर्व निर्धारित रूट, पार्किंग, बैरिकेडिंग, प्रवेश-निकास व्यवस्था एवं सुरक्षा प्लान का स्थलीय परीक्षण कर लिया जाए, ताकि आयोजन के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न हो।
पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि एयर शो जैसे बड़े आयोजन में आने वाले नागरिकों की सुविधा, सुगम यातायात तथा सुरक्षित एवं व्यवस्थित आयोजन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए
सभी तैयारियां समय से पूर्ण कर ली जाएं।दिनांक 26.09.2026 को पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल एवं जिलाधिकारी वाराणसी सत्येन्द्र कुमार द्वारा दिनांक 22, 23 एवं 25 अक्टूबर 2026 को प्रस्तावित एयर शो के दृष्टिगत बसंता महिला कॉलेज के पास चिन्हित पार्किंग स्थलों, वीआईपी आवागमन मार्ग, हेलीपैड तथा सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा की गई।
इस दौरान संभावित भारी भीड़ एवं वाहनों के आवागमन को दृष्टिगत रखते हुए पार्किंग क्षमता, प्रवेश एवं निकास मार्ग, यातायात संचालन तथा आवश्यक पुलिस बल की तैनाती के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। वीआईपी एवं अतिविशिष्ट अतिथियों के आवागमन हेतु निर्धारित रूटों की समीक्षा करते हुए वैकल्पिक मार्ग एवं प्रभावी ट्रैफिक डायवर्जन प्लान पूर्व से तैयार रखने के निर्देश दिए गए।
अधिकृत वाहनों के निर्बाध प्रवेश हेतु सुव्यवस्थित पास व्यवस्था तथा अनधिकृत वाहनों के प्रवेश पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करने को कहा गया। हेलीपैड की सुरक्षा, आपातकालीन व्यवस्थाओं एवं सुरक्षा घेरा बनाए रखने की भी समीक्षा की गई। पुलिस एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों को आपसी समन्वय से समस्त व्यवस्थाओं का पूर्व परीक्षण सुनिश्चित करने तथा एयर शो के दौरान आमजन की सुविधा, सुगम यातायात एवं सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
इस दौरान अपर पुलिस आयुक्त (मुख्यालय एवं कानून-व्यवस्था) शिवहरी मीणा, पुलिस उपायुक्त काशी जोन गौरव बंशवाल, अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन वैभव बांगर, अपर पुलिस उपायुक्त यातायात अंशुमान मिश्रा एवं प्रशासनिक अधिकारीगण सहित सम्बन्धित सहायक पुलिस आयुक्त एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रह







