सेवा संकल्प अभियान के तहत भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया पौधरोपण और जरूरतमंदों को बांटी राहत सामग्री

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान-2026 के तहत शनिवार को मिर्जामुराद में दो सेवा कार्यक्रम आयोजित किए गए।अभियान के तहत गौर गांव स्थित स्व. वंशनारायण सिंह महिला महाविद्यालय के कैंपस में भाजपा जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने पौधरोपण किया।

इस अवसर पर उन्होंने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण को संतुलित और जीवन को सुरक्षित रखने के लिए पौधरोपण सबसे जरूरी है। एक पौधा लगाना सौ पुण्यों के बराबर है। प्रधानमंत्री ने भी ‘एक पेड़ माँ के नाम’ का आह्वान कर देश को हरियाली की ओर प्रेरित किया है। हम सभी को एक-एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी देखभाल करनी चाहिए। उन्होंने छात्राओं से पौधों को संरक्षित करने का आग्रह भी किया।

वहीं, इसी क्रम में मिर्जामुराद बाजार में ओवरब्रिज के नीचे जीवन यापन कर रहे डरकार परिवार के लोगों के बीच जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने लंच पैकेट और अंगवस्त्र का वितरण किया। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल राजनीति नहीं, सेवा ही संगठन का मूल मंत्र है और पीएम मोदी के 25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन सेवा, समर्पण और गरीब कल्याण को समर्पित रहा है।

इस दौरान जिला महामंत्री संजीव सिंह गौतम, जिला मंत्री सुरेंद्र बिंद, योगेश सिंह, डॉ. संगीता सिंह, मीडिया प्रभारी अभिषेक त्रिपाठी ‘सुमित’, डॉ. आशुतोष उपाध्याय, मुकेश यादव, अंजली जायसवाल, धीरज सिंह, निहाल सेठ, रौनक सिंह, ओपी पटेल, अजय पटेल, वीरेंद्र विश्वकर्मा, अमित पटेल समेत अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई