हादसों पर लगाम के लिए डीसीपी का सराहनीय कदम, तरना-गिलट बाजार मार्ग का किया स्थलीय निरीक्षण

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी। तरना फ्लाईओवर से गिलट बाजार मुख्य मार्ग पर सड़क हादसे में हुई मौत के बाद पुलिस कमिश्नरेट ने दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए सक्रियता बढ़ा दी है। पुलिस आयुक्त के निर्देशन में वरुणा जोन के डीसीपी राजेश कुमार पाण्डेय ने मौके पर पहुंचकर मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया और संवेदनशील कटों को चिन्हित कर तत्काल सुरक्षा उपाय लागू करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान एसीपी कैंट प्रज्ञा पाठक, यातायात निरीक्षक अनुराग त्यागी, थाना शिवपुर प्रभारी, चौकी प्रभारी गिलट बाजार, चौकी प्रभारी तरना सहित लोक निर्माण विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

डीसीपी ने सभी संवेदनशील कटों पर रंबल स्ट्रिप्स, रात्रि में बेहतर दृश्यता के लिए कैटआई, तथा डिवाइडर-बैरियर के कट पर ‘दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्र’ और ‘गति कम करें’ जैसे चेतावनी बोर्ड लगाने के निर्देश दिए। आवश्यकता के अनुसार अन्य रोड सेफ्टी साइन भी लगाए जाएंगे।

पुलिस के इस त्वरित कदम से वाहन चालकों को संवेदनशील स्थानों पर समय रहते सावधान करने और हादसों की संभावना कम करने में मदद मिलने की उम्मीद है। सड़क सुरक्षा को लेकर डीसीपी का मौके पर पहुंचकर निरीक्षण करना और अधिकारियों को ठोस उपायों के निर्देश देना क्षेत्र में सड़क हादसों की रोकथाम की दिशा में सराहनीय पहल माना जा रहा है।

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई