प्रतापगढ़ जाने से रोके गए सपा विधायक तूफानी सरोज, आवास पर पुलिस का पहरा

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

प्रतापगढ़ के पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे समाजवादी पार्टी के केराकत विधायक तूफानी सरोज को पुलिस प्रशासन ने रोक दिया। शुक्रवार रात विधायक के पिंडरा स्थित आवास पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया, जिससे उनका आवास पुलिस छावनी में तब्दील हो गया।

विधायक के प्रतापगढ़ जाने की सूचना पर पुलिस ने उन्हें बाहर जाने से रोकने के लिए घेराबंदी की। इस दौरान क्षेत्र के सपा कार्यकर्ता भी विधायक के आवास पर मौजूद रहे। विधायक पक्ष ने आरोप लगाया कि सरकार प्रशासन को आगे कर उन्हें पीड़ित परिवार से मिलने से रोक रही है। पुलिस की तैनाती को लेकर कार्यकर्ताओं में नाराजगी रही।

 

रिपोर्ट – रिम्मी कौर

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई