गौरीगंज में घर-घर जनसंपर्क के दौरान जनता से रूबरू हुए वाराणसी कैण्ट विधायक सौरभ श्रीवास्तव, सुनीं जनसमस्याएं

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी

”आपका विधायक आपके द्वार” अभियान के तहत वाराणसी कैण्ट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने गौरीगंज में घर-घर जनसंपर्क कर क्षेत्रवासियों से आत्मीय मुलाकात की तथा उनका हालचाल जाना।

इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने विधायक का स्वागत करते हुए अपनी समस्याओं एवं आवश्यकताओं से अवगत कराया।

जनसंपर्क अभियान के दौरान विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने जनता की समस्याओं को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना। उन्होंने नागरिकों से सीधे संवाद कर क्षेत्र में सड़क, जलनिकासी, स्वच्छता, पेयजल एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं से संबंधित आवश्यकताओं की जानकारी ली।

कई समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु मौके से ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने कहा कि जनता का विश्वास और आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है। प्रत्येक परिवार तक विकास की योजनाओं का लाभ पहुंचाना और जनसमस्याओं का शीघ्र समाधान कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि और जनता के बीच सीधा संवाद लोकतंत्र को मजबूत बनाता है और इसी उद्देश्य से आपका विधायक आपके द्वार अभियान निरंतर चलाया जा रहा है।

घर-घर जनसंपर्क के दौरान क्षेत्रवासियों ने विधायक के प्रति अपना स्नेह, समर्थन और विश्वास व्यक्त किया। विधायक ने भी भरोसा दिलाया कि वाराणसी कैंट क्षेत्र के समग्र विकास तथा जनहित के कार्यों के लिए उनके प्रयास निरंतर जारी रहेंगे।

“जनता का विश्वास, विकास का प्रयास” के संकल्प के साथ वाराणसी कैण्ट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने क्षेत्र में जनसेवा और विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

जनसम्पर्क में प्रमुख रूप से मण्डल अध्यक्ष सोमनाथ यादव, पार्षदगण सर्वश्री रामगोपाल वर्मा, चन्द्रनाथ मुखर्जी व विजय द्विवेदी, विवेक वर्मा, पीयूष भट्टाचार्य, संदीप बैनर्जी, दीनू यादव, उत्तम चैटर्जी, कार्तिक नंदी, अमलेन्दु दास, राजू चक्रवर्ती, राजनाथ सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक व भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

रिपोर्ट – रिम्मी कौर

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई