आगरा में शनिवार की सुबह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा;

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

आगरा

आगरा में शनिवार की सुबह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा हुआ। थाना तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर एक्सप्रेसवे पर पलट गई। हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना डौकी क्षेत्र में बाजिदपुर के पास की है।

हादसे में क्षतिग्रस्त हुई कार को क्रेन की मदद से हटाया गया।
हादसे में क्षतिग्रस्त हुई कार को क्रेन की मदद से हटाया गया।
दिल्ली से बलिया जा रहे थे कार सवार

बताया गया है कि कार में पांच लोग सवार थे और सभी दिल्ली से बलिया जा रहे थे। बाजिदपुर के पास अचानक कार अनियंत्रित हो गई और तेज रफ्तार में पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि कार सवार तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान जयप्रकाश, भूपेंद्र और कपिल के रूप में हुई है, जबकि घायल में चालक जसवंत और चंद्रकांत हैं।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। वहां दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।

पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। हादसे के बाद कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा।

 

रिपोर्ट – रिम्मी कौर

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई