बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचे उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, खराब मौसम के कारण सड़क मार्ग से गाजीपुर रवाना

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

बाबतपुर (वाराणसी)

गाजीपुर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दिल्ली से चलकर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक वाराणसी स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (बाबतपुर) पहुंचे।

एयरपोर्ट पर उतरते ही भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। एयरपोर्ट प्रोटोकॉल प्रभारी (भाजपा) और भाजपा किसान मोर्चा (काशी क्षेत्र) के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शैलेश पांडेय ने उपमुख्यमंत्री की अगवानी करते हुए उनका अभिनंदन किया।

खराब मौसम के कारण बदला शेड्यूल

गाजीपुर कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए उपमुख्यमंत्री का आगे का सफर मौसम खराब होने की वजह से प्रभावित हुआ। मौसम अनुकूल न होने के कारण उपमुख्यमंत्री हवाई मार्ग के बजाय सड़क मार्ग (बाय रोड) से ही गाजीपुर के लिए रवाना हो गए।

 

रिपोर्ट – रिम्मी कौर

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई