भाजपा जिला कार्यालय बरौधा में 25 सितंबर को कार्यकर्ता संवाद एवं परिचयात्मक बैठक आयोजित हुई।

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

मिर्जापुर कार्यक्रम की शुरुआत पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करने के साथ हुई।

इस दौरान पूर्व मंत्री एवं मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल और विधायक रत्नाकर मिश्रा ने नवनियुक्त जिला प्रभारी भानु प्रताप सिंह का अंगवस्त्र एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया। जिला प्रभारी ने कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय और सक्रिय सहभागिता के जरिए संगठन को मजबूत करने की बात कही।

कार्यक्रम में क्षेत्रीय महामंत्री विद्याधर तिवारी, जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज,अनुराग सिंह, मझवां विधायक सुचिस्मिता मौर्य समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

रिपोर्ट भोलानाथ यादव

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई