गाजीपुर पुलिस का नशे के खिलाफ बड़ा प्रहार, दो करोड़ की हेरोइन बरामद

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

गाजीपुर, 24 सितंबर। नशे के कारोबार के खिलाफ गाजीपुर पुलिस और एएनटीएफ की संयुक्त टीम ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए 1 किलो 15 ग्राम हेरोइन बरामद की, जिसकी अनुमानित कीमत करीब दो करोड़ रुपये बताई गई है। वाराणसी-गोरखपुर-महराजगंज हाईवे तिराहे के पास चेकिंग के दौरान राकेश यादव उर्फ गामा, कृष्ण बिहारी उर्फ पिंटू प्रजापति और रीना यादव को गिरफ्तार किया गया। मौके से एक बोलेरो भी बरामद हुई।

इस कार्रवाई से एक बार फिर गाजीपुर पुलिस की सतर्कता और नशे के खिलाफ सक्रिय अभियान सामने आया है। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई