बाइक सवार ने तोड़ा फाटक का बूम, रेलवे पुलिस ने लिया हिरासत में

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी-प्रयागराज रेल खंड पर स्थित ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन के पूर्वी छोर पर स्थित रामपुर रोड क्रॉसिंग के बंद गेट में बाइक लेकर जबरन घुसना एक युवक को भारी पड़ गया। बूम तोड़ने के आरोप में रेलवे पुलिस ने बाइक सहित उसे हिरासत में ले लिया है। पकड़ा गया युवक पिंटू सरोज गोपीगंज नगर के वार्ड संख्या एक पंसियान मोहाल का निवासी बताया गया है। बूम टूट जाने से गाड़ियों को स्लाइडर गेट के सहारे पास कराया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार को वाराणसी की ओर से आ रही मालगाड़ी को पास कराने के लिए गेटमैन ने केड़वड़िया-रामपुर घाट मार्ग पर स्थित रेलवे क्रॉसिंग के गेट को बंद कर दिया था। इस दौरान बाइक संख्या लेकर पहुंचा युवक बंद गेट के अंदर घुस गया। ट्रैक पार कर दूसरे किनारे पर बाइक निकालने के लिए बूम को उठाने लगा, जिससे बूम टूट गया। दोनों तरफ खड़े वाहनों के बीच से निकलते समय मौके पर पहुंची रेलवे पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।

मामले में आरपीएफ के कांस्टेबल आलोक कुमार तिवारी और जनार्दन यादव ने बताया कि बाइक सहित युवक को हिरासत में ले लिया गया है। गेट का बूम ठीक होने तक पटना-सिकंदराबाद, पवन एक्सप्रेस सहित अन्य गाड़ियों को स्लाइडिंग गेट लगाकर संचालित किया गया। गेट ठीक करने के दौरान क्रॉसिंग पर जाम की स्थिति बनी रही।

 

रिपोर्ट – जलील अहमद

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई