जलालपुर में डेंटल क्लिनिक का उद्घाटन प्रभारी मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने फीता काटकर किया शुभारंभ

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

जलालपुर ,

अम्बेडकर नगर जनपद के प्रभारी एवं कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने गुरुवार को जलालपुर नगर क्षेत्र में एक निजी डेंटल क्लिनिक का फीता काटकर उद्घाटन किया।

कार्यक्रम के दौरान मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने प्रदेश सचिव रविकांत प्रजापति, प्रदेश उपाध्यक्ष कमलेश राजभर, जिलाध्यक्ष जगलाल राजभर, विधानसभा अध्यक्ष जितेन्द्र राजभर, डॉ. चंद्रा तथा सुभासपा के कार्यकर्ताओं से मुलाकात की.

मंत्री के आगमन पर भाजपा नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि के नेतृत्व में और विकास निषाद के संयोजन में भाजपा नगर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। पुष्पगुच्छ भेंट कर मंत्री का अभिवादन किया गया। उद्घाटन के बाद मंत्री ने क्लिनिक परिसर का निरीक्षण किया और वहां उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी ली।

इस अवसर पर भाजपा क्षेत्रीय सदस्य राम किशोर राजभर, शाश्वत मिश्र, मानिकचंद सोनी, सुरेश गुप्ता, अनुज सोनकर समेत पार्टी के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

 

रिपोर्ट – अश्वनी यादव

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई