यातायात नियमों का पालन कर सुरक्षित रखें जीवन

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

एमबी एम्ब्रोसिया एकेडमी में छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक, हेलमेट व सीटबेल्ट लगाने की दिलाई शपथ

सकलडीहा

सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के ताजपुर स्थित एमबी एम्ब्रोसिया एकेडमी में गुरुवार को यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। क्षेत्राधिकारी यातायात कृष्ण मुरारी शर्मा की उपस्थिति में यातायात पुलिसकर्मियों ने छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों को दोपहिया वाहन चलाते समय मानक हेलमेट तथा चार पहिया वाहन में सीटबेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने की जानकारी दी गई। पुलिसकर्मियों ने रेड लाइट, जेब्रा क्रॉसिंग और सड़क संकेतकों का पालन करने के साथ ही निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने की अपील की।

क्षेत्राधिकारी यातायात ने कहा कि नाबालिगों को वाहन चलाने से बचना चाहिए। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग, ईयरफोन लगाना, गलत दिशा में वाहन चलाना और मोड़ पर ओवरटेक करना दुर्घटना का कारण बन सकता है। ऐसे में यातायात नियमों का पालन कर सड़क दुर्घटनाओं को काफी हद तक रोका जा सकता है।

कार्यक्रम के अंत में छात्र-छात्राओं ने यातायात नियमों का स्वयं पालन करने तथा अपने परिजनों और आसपास के लोगों को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया। इस दौरान विद्यालय प्रबंधन, शिक्षक-शिक्षिकाएं और यातायात पुलिस के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

 

रिपोर्ट – आलिम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई