चंदौली/दिनांक 24 सितम्बर, 2026
सेवा संकल्प अभियान के तहत किसान कल्याण केंद्र नियामताबाद पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मुगलसराय के विधायक रमेश जायसवाल द्वारा किसानों को निशुल्क मिनीकिट बीज का वितरण किया गया
कार्यक्रम के दौरान विधायक रमेश जायसवाल ने ई-लॉटरी के माध्यम से चयनित किसानों को चने के मिनीकिट बीज वितरित किए। उन्होंने उपस्थित किसानों को उन्नतशील और आधुनिक तरीके से खेती करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की भलाई और उनकी आमदनी बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके लिए अधिकतम कृषि निवेश और सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी ताकि किसान आत्मनिर्भर बन सकें।

वर्तमान रबी सीजन में फसलों के बीज की बुकिंग कृषि विभाग की आधिकारिक वेबसाइट agriculture.up.gov.in पर चल रही है। किसान अपनी इच्छा और बोए जाने वाले क्षेत्रफल के अनुसार बीज की मात्रा बुक कर सकते हैं। जनपद में तोरिया, अलसी, सरसों, चना, मटर और मसूर आदि फसलों के मिनीकिट आवंटन प्राप्त हो चुके हैं, जिन्हें चयनित किसानों को शासकीय बीज गोदामों से वितरित किया जा रहा है। जिन किसानों की बुकिंग ई-लॉटरी के माध्यम से कन्फर्म होती है, उन्हें उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर स्वतः मैसेज प्राप्त हो जाता है।
इसके अलावा अलसी मिनीकिट 960 पैकेट (2 किग्रा), सरसों मिनीकिट 600 पैकेट (2 किग्री), मिनीकिट चना 800 पैकेट (16 किग्रा) मिनीकिट, मटर 150 (20 किग्रा) मिनीकिट मसूर 500 (8 किग्रा) भारत सरकार से प्राप्त चना का मिनीकिट 219 पैकेट (16 किग्रा) तथा भारत सरकार से प्राप्त मिनीकिट मसूर का 258 पैकेट (8 किग्रा) का आवंटन प्राप्त हो गया है।
बीज वितरण कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए 25 लाभार्थी किसान मौजूद रहे।

सेवा संकल्प अभियान के तहत विधायक रमेश जायसवाल द्वारा 1. अजित कु० सिंह पुत्र कैलाश सिंह, नियामताबाद 2. प्रभु नारायण पुत्र फूलचंद, सरने 3. सत्य प्रकाश पुत्र झगडू प्रसाद, रेमा 4. विपत यादव पुत्र बलजोर यादव, शिवनाथपुर 5. राजनाथ सिंह पुत्र रामसुंदर, पचोखर 6. मदन गोपाल सिंह पुत्र रमेश सिंह, चंदाइत 7. सुधीर कु० सिंह पुत्र रमेश सिंह, चंदाइत 8. काशीनाथ सिंह पुत्र रामरक्षा प्रसाद, पचोखर 9. सुनील कु० मौर्या पुत्र फेकन, चंदाइत 10. रमेश प्रसाद खरवार पुत्र दुबैल प्रसाद, एकौनी
11. बाबूलाल यादव पुत्र रामनाथ, भवईकला 12. रामआसरे पुत्र बेचू, कुंडालिायां 13. रामसूरत राम पुत्र मोतीराम, पचोखर 14. तारा देवी पत्नी राधेश्याम, चंदाइत 15. राधेश्याम पुत्र अछैवर, नियामताबाद 16. गंगाराम कुशवाहा पुत्र सरजू प्रसाद, चंदाइत 17. जितेन्द्र पुत्र रामसूरत, नियामताबाद 18. रामआशीष पुत्र रामसूरत, नियामताबाद 19. आशा पुत्र रामजनम, नियामताबाद 20. संतोष पुत्र रामबहाल, नियामताबाद
21. शिवपूजन तिवारी पुत्र नंदकिशोर तिवारी, नियामताबाद 22. शिवचरन यादव पुत्र रामलखन, नियामताबाद 23. संजी पुत्र चौथी, नियामताबाद 24. अनिल कुमार पुत्र फेकन, चंदाइत 25. लोकनाथ पुत्र बाबू, नरैना के माध्य मिनीकिट चना का निःशुल्क मिनीकिट बीज का वितरण किया गया है और किसानों को उन्नतशील तरीके से खेती करने के लिए प्रेरित किय गया है।
इस अवसर पर प्रदीप कुमार (BGI) चंदौली, जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार यादव, डॉ. संजय कुमार (ADO कृषि), अरिहंत भारती (गोदाम प्रभारी) सहित अनामिका कुमारी, संजीव कुमार कश्यप, रामरथी, रोहित, निशांत, जूही कुमारी, कुसुम एवं अन्य विभागीय कर्मचारी तथा स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।










Users Today : 62
Users This Year : 29110
Total Users : 41703
Views Today : 106
Total views : 80498