वाराणसी-
पुलिस उपायुक्त (डीसीपी)प्रमोद कुमार का तबादला होने पर कमिश्नरेट पुलिस के अधिकारियों व कर्मचारियों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी। कार्यालय परिसर में सभी ने फूल-माला पहनाकर सम्मानित किया और उनके कार्यकाल की सराहना की।
इस दौरान डीसीपी के साथ तैनात रहे पुलिसकर्मियों ने कहा कि उनके नेतृत्व में कानून-व्यवस्था बेहतर रही और अपराध नियंत्रण में उल्लेखनीय कार्य हुआ। उनके सरल स्वभाव व सहयोगात्मक कार्यशैली की सभी ने प्रशंसा की।
विदाई समारोह में बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी, थाना प्रभारी व कर्मचारी मौजूद रहे और नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं।











Users Today : 58
Users This Year : 29106
Total Users : 41699
Views Today : 100
Total views : 80492