जिलाधिकारी शिवशरणप्पा एन ने आगामी दीपावली अमावस्या मेला की तैयारियों का जायजा लेने परिक्रमा मार्ग और पार्किंग स्थलों का औचक निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल और अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए।
अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद को परिक्रमा मार्ग की साफ-सफाई और टूटी जल टंकियों, शौचालयों की मरम्मत सुनिश्चित करने को कहा।
अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने सेक्टरवार सभी खंड विकास अधिकारियों को ड्यूटी लगाई। जिलाधिकारी ने अवैध अतिक्रमण हटाने और दुकानदारों को नोटिस जारी करने पर भी जोर दिया।
निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी, उप जिलाधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, खंड विकास अधिकारी और अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।










Users Today : 17
Users This Year : 24856
Total Users : 37449
Views Today : 21
Total views : 73653