30,124 बालिकाओं का शत-प्रतिशत टीकाकरण पूर्ण

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

मीरजापुर जनपद मीरजापुर ने 14 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुकी और 15 वर्ष से कम आयु की बालिकाओं के लिए संचालित मानव पैपिलोमा विषाणु टीकाकरण अभियान में निर्धारित लक्ष्य का शत-प्रतिशत टीकाकरण पूर्ण कर ऐतिहासिक उपलब्धि प्राप्त की है।

जनपद में 30,124 पात्र बालिकाओं के टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, जिसके सापेक्ष शत-प्रतिशत उपलब्धि प्राप्त कर ली गई है। मानव पैपिलोमा विषाणु का टीका महिलाओं में होने वाले गर्भाशय ग्रीवा कैंसर और जननांग मस्सों से सुरक्षा प्रदान करने में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। निर्धारित आयु में बालिकाओं का टीकाकरण भविष्य में इस विषाणु के संक्रमण से होने वाली गंभीर बीमारियों की रोकथाम की दिशा में निर्णायक कदम माना जा रहा है।

यह सफलता जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार, मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. के. के. मिश्रा के मार्गदर्शन और कुशल नेतृत्व तथा जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अनिल ओझा के पर्यवेक्षण में स्वास्थ्य विभाग और संबंधित विभागों तथा सहयोगी संस्थाओं के समन्वित प्रयासों से प्राप्त हुई है।

अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग के दलों द्वारा विद्यालयों और स्वास्थ्य केंद्रों सहित विभिन्न स्तरों पर पात्र बालिकाओं की पहचान की गई, अभिभावकों में जागरूकता बढ़ाई गई, टीकाकरण शिविरों का आयोजन किया गया और सभी लाभार्थियों का टीकाकरण सुनिश्चित किया गया। अभियान को सफल बनाने में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों, विद्यालयों, शिक्षकों, आशा और सहायक नर्सों सहित सभी संबंधित सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

30,124 के लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत टीकाकरण का पूर्ण होना गर्भाशय ग्रीवा कैंसर और इस विषाणु से संबंधित अन्य बीमारियों की रोकथाम तथा किशोरियों के बेहतर स्वास्थ्य की दिशा में मील का पत्थर है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा अब नियमित टीकाकरण के अंतर्गत पात्र बालिकाओं तक इस टीके की पहुंच सुनिश्चित करने और समाज में इसके प्रति जागरूकता बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

 

रिपोर्ट भोलानाथ यादव

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई