चन्दौली डीडीयू नगर
स्वच्छता ही सेवा अन्तर्गत ग्राम पंचायत पटनवा, विकास खण्ड नियामताबाद चन्दौली में उप निदेशक(पंचायत) वाराणसी मण्डल वाराणसी समरजीत यादव द्वारा सामूहिक स्वच्छता अभियान में प्रतिभाग किया गया।

उप निदेशकद्वारा स्वच्छता गोष्ठी में ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया, साथ ही वृक्षारोपण का कार्य कर पर्यावरण के प्रति ग्रामीणों को संबोधित किया गया।
कार्यक्रम में ग्रामीणों के साथ ग्राम प्रधान, सचिव ग्राम पंचायतराजेश वर्मा, पंचायत सहायकप्रभावती देवी, सहायक विकास अधिकारी(पंचायत) नियामताबामनोज सिंह, जिला कंसलटेंट मनोज श्रीवास्तव व मंडलीय कंसलटेंट अनिल कुमार उपस्थित रहे।







