थाना मंडुवाडीह पुलिस ने 135 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की, तीन गिरफ्तार

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

 

वाराणसी शौर्य न्यूज़ की आवाज, थाना मंडुवाडीह पुलिस ने औद्योगिक क्षेत्र में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए तस्करी के लिए लाई गई 135 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की। पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध ट्रक औद्योगिक क्षेत्र में लंबे समय से खड़ा है।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तलाशी ली तो गिट्टी से लदें ट्रक के नीचे शराब की पेटियां बरामद हुई।

थाना प्रभारी अजय राज वर्मा बताया कि यह ट्रक बिहार से रजिस्टर्ड है और शराब को बिहार ले जाने की तैयारी की जा रही थी।

बरामद शराब की कीमत लाखों रुपए आकीं गई है मौके से पुलिस ने ट्रक चालक सहित तीन लोगों को विरासत में लिया है जिनसे पूछताछ जारी है।

प्राथमिक जांच में यह भी सामने आया है कि तस्कर गिट्टी की आड़ में शराब की पेटियां छुपा कर सीमावर्ती जिलों तक सप्लाई करते थे। पुलिस ऑफ ट्रक मालिक और सप्लायर नेटवर्क की पहचान में जुट गई है।

 

रिपोर्ट – जगदीश शुक्ला

Leave a Comment