गोरखपुर
अपराध की दुनिया में रौब दिखाकर अवैध संपत्ति बनाने वालों के खिलाफ गोरखपुर पुलिस का अभियान तेज हो गया है। रामगढ़ताल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर एक्ट के आरोपी अमरजीत सिंह की करीब 8 लाख 50 हजार रुपये कीमत की चार पहिया गाड़ी को जब्त कर लिया है।
पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई जिलाधिकारी गोरखपुर के आदेश पर गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत की गई है। आरोपी अमरजीत सिंह निवासी केशवाखोर, थाना सहजनवा जनपद गोरखपुर का रहने वाला है। उसके खिलाफ रामगढ़ताल और सहजनवा थानों में लूट, हत्या के प्रयास, मारपीट, धमकी और आर्म्स एक्ट के कई मुकदमे वर्ष 2020 से 2024 के बीच दर्ज हैं।
पुलिस का कहना है कि आरोपी ने अपराध से अर्जित धन से यह वाहन खरीदा था। शासन की मंशा के अनुरूप अपराध से कमाई गई संपत्ति को चिन्हित कर उसे जब्त करने की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी, ताकि अपराधियों में भय पैदा हो और आम जनता में सुरक्षा की भावना बनी रहे।
यह कार्रवाई एसपी सिटी निमिष पाटिल के निर्देशन में, सीओ कैंट कीर्ति निधि आनंद के पर्यवेक्षण में और थाना प्रभारी रामगढ़ताल श्यामा नंद राय के नेतृत्व में की गई।










Users Today : 58
Users This Year : 29106
Total Users : 41699
Views Today : 100
Total views : 80492