वाराणसी
चंदौली के महेंद्र टेक्निकल इंटर कॉलेज के मैदान पर आयोजित मण्डलीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में जनपद वाराणसी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिला का गौरव बढ़ाया है।
प्रतियोगिता के सभी मुख्य चारों वर्गों—अंडर-19 (बालक एवं बालिका) तथा अंडर-17 (बालक एवं बालिका)—में वाराणसी की टीमों ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए उपविजेता (रनर-अप) का खिताब अपने नाम किया।
जनपद की इस शानदार खेल उपलब्धि पर जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) भोलेन्द्र प्रताप सिंह ने गहरी प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने सभी विजेता खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और खेल प्रभारियों को बधाई देते हुए जनपद वाराणसी की टीम को भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
वाराणसी जनपद की टीम को इस मुकाम तक पहुँचाने और प्रतियोगिता में सफलतापूर्वक प्रतिभाग कराने में मुख्य रूप से सर्वेश कुमार सिंह, भरत कुमार सिंह, उपेंद्र सिंह, डॉ. आशीष कुमार सिंह, नीरज सिंह, सृष्टि और रूबी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
मंडलीय प्रतियोगिता में अपनी चमक बिखेरने के बाद अब वाराणसी के चयनित खिलाड़ी आगामी प्रदेशीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में दमखम दिखाएंगे, जिसका आयोजन प्रयागराज (इलाहाबाद) में संपन्न होगा।
आशीष कुमार सिंह 7525977548










Users Today : 58
Users This Year : 29106
Total Users : 41699
Views Today : 100
Total views : 80492