पुलिस टीम द्वारा घर में हुई चोरी की घटना का सफल अनावरण,

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चन्दौली सकलडीहा

शुभम आर्य पुत्र श्रीराम आर्य निवासी ग्राम, पोस्ट व थाना सकलडीहा, जनपद चन्दौली के घर में अज्ञात चोरों द्वारा घुसकर दरवाजे का लॉक तोड़कर कमरों से बिजली के तार, बोर्ड, मोटर, पंखा आदि सामग्री चोरी कर ली गई थी। इस संबंध में वादी द्वारा दी गई लिखित तहरीर के आधार पर थाना सकलडीहा पर मु0अ0सं0 186/2026, धारा 331(3)/305(a) बी.एन.एस. पंजीकृत कर अन्य आवश्यक कार्यवाही प्रचलित की गयी।

पुलिस कार्यवाही व गिरफ्तारी विवरण-

उच्चाधिकारीगण के कुशल निर्देशन में थानाध्यक्ष सकलडीहा भूपेन्द्र कुमार निषाद के नेतृत्व में थाना सकलडीहा पुलिस टीम द्वारा दिनांक 21.09.2026 को प्रातः 05:30 बजे सकलडीहा हरिजन बस्ती मोड़ से चोरी की घटना में संलिप्त 04 बाल अपचारियों को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया तथा चोरी का सामान खरीदने वाले अभियुक्त संजय सेठ को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के पास से चोरी का सामान बेचने से प्राप्त कुल ₹5,000/- नकद बरामद हुए।

प्रकरण में धारा 317(2) बी.एन.एस. की बढ़ोत्तरी कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

 

रिपोर्ट – आलिम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई