अग्रहरि समाज ने मेधावियों को सम्मानित किया

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी। अग्रहरि समाज वाराणसी महानगर ने रविवार को मैदागिन स्थित पराड़कर भवन में अपना 25वां प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया। इस अवसर पर सैकड़ों मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में अच्छे अंक लाने वाले तथा प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार प्रदान किए गए। समाज विगत 25 वर्षों से निरंतर प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए यह आयोजन कर रहा है।

समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. दीपक अग्रहरि, आईआईटी एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर मिथिलेश अग्रहरि, राष्ट्रीय महामंत्री अशोक अग्रहरि एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रमोद अग्रहरि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अध्यक्ष रमेश चंद्र अग्रहरि, महामंत्री भरत अग्रहरि और कोषाध्यक्ष अनूप कृष्ण अग्रहरि सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। संचालन शिवम अग्रहरि, सुशील अग्रहरि और अरुण अग्रहरि ने किया।

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत थाना जंसा पुलिस द्वारा परिवार परामर्श केंद्र से लाभान्वित परिवारों को सम्मानित करने एवं छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के संबंध में।