नगर पालिका अध्यक्ष ने नए हाइड्रोलिक वाहन का विधि-विधान से पूजन कर किया उद्घाटन, दिव्यांग को दी ट्राईसाइकिल

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

मीरजापुर। नगर पालिका परिषद मीरजापुर के घंटाघर स्थित प्रकाश विभाग में बुधवार को नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केशरी ने नए हाइड्रोलिक वाहन का विधि-विधान से पूजा-अर्चन कर उद्घाटन किया। इस अवसर पर नगर पालिका के अधिकारी, कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

नए हाइड्रोलिक वाहन के शामिल होने से नगर क्षेत्र की विद्युत प्रकाश व्यवस्था के रखरखाव, स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत तथा ऊंचाई पर स्थित प्रकाश उपकरणों के रखरखाव में सुविधा मिलेगी। इससे प्रकाश विभाग के कर्मचारियों को कार्य करने में सहूलियत होगी और नगर की प्रकाश व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष केशरी ने प्रकाश विभाग के कर्मचारियों को नगर क्षेत्र की खराब स्ट्रीट लाइटों की शीघ्र मरम्मत कर प्रकाश व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए।

इसी अवसर पर अध्यक्ष जी ने एक दिव्यांग व्यक्ति को ट्राईसाइकिल प्रदान कर सहयोग भी किया। ट्राईसाइकिल मिलने पर दिव्यांग व्यक्ति के चेहरे पर झलकी खुशी भावुक कर देने वाली थी। अध्यक्ष ने कहा कि जरूरतमंद लोगों की सहायता करना समाज के प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है। दिव्यांगजन को आत्मनिर्भर बनाने और उनके जीवन को सुगम बनाने के लिए हरसंभव सहयोग किया जाना चाहिए।

इस मौके पर लिपिक मृत्युंजय सिंह गहरवार, विजय गुप्ता एवं पूर्व सिटी उत्तरी मंडल अध्यक्ष महेश गुप्ता सहित नगर पालिका के कर्मचारी एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

 

रिपोर्ट भोलानाथ यादव

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई