दिनांक 09/10/2025 को शाम में गाड़ी संख्या 13202 डाउन डीडीयू जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर एक पर समय 19 बजे के करीब आई और समय 19:10 बजे प्रस्थान करने के क्रम में एक व्यक्ति चलती गाड़ी से उतरने के क्रम में लड़खड़ाकर प्लेटफार्म और गाड़ी के बीच के गैप में चला गया।
जिसे रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट डीडीयू के सहायक उप निरीक्षक शाहिद खान साथ स्टाफ द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त व्यक्ति को यात्रियों की मदद से बाहर निकालकर फर्स्ट एड दिया गया व तुरंत मंडल रेल अस्पताल डीडीयू व डिप्टी एसएस डीडीयू को सूचना दिया। मंडल रेल अस्पताल डीडीयू के डॉक्टर कोकिला साथ स्टाफ द्वारा यात्री को अटेंड किया।
जिसके बाद आरपीएफ स्टाफ द्वारा स्ट्रेचर मंगवाकर एम्बुलेंस के माध्यम से पीड़ित व्यक्ति को रेलवे हॉस्पिटल डीडीयू ले जाया गया।पीड़ित से पूछने पर अपना नाम व पता:- सिकंदर सिंह,उम्र 45 वर्ष,पुत्र अन्तू सिंह, निवासी पूसा, थाना ओबरा, जिला औरंगाबाद, (बिहार) बताया।
मौके पर यात्री के पास यात्रा संबंधी कोई वैध अधिकार पत्र नहीं पाया गया।पीड़ित के पुत्र राम प्यारे को मोबाइल पर सूचना दी गई।उक्त पीड़ित व्यक्ति का इलाज रेलवे हॉस्पिटल डीडीयू के आई सी यू में चल रहा है।
परिजन के आने तक चोटिल व्यक्ति की देखरेख हेतु रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट डीडीयू के आरक्षी पवनेश कुमार को देख रख हेतु लगाया गया।










Users Today : 17
Users This Year : 24856
Total Users : 37449
Views Today : 21
Total views : 73653