कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय कैप्टन राज कुमार जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष माननीय श्री घनश्याम पटेल जी ने किया। रैली में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारियों के साथ सैकड़ों ग्रामवासी शामिल हुए।
मुख्य अतिथि का संबोधन – 5 किलो राशन से जनता अपाहिज हो रही है
रैली को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष कैप्टन राज कुमार ने केंद्र व प्रदेश की मौजूदा सरकार पर जमकर खिंचाई की। उन्होंने कहा कि सरकार 05 किलो मुफ्त राशन देकर जनता को आत्मनिर्भर बनाने के बजाय अपाहिज बना रही है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार को सच में कुछ मुफ्त देना है तो वह सिर्फ शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार होना चाहिए।
उन्होंने कहा कि देश में बहुत से मेधावी छात्र केवल पैसे के अभाव में अपनी उच्च शिक्षा पूरी नहीं कर पाते हैं। वहीं, पैसे के अभाव में समय पर इलाज न मिल पाने से गरीब लोग दम तोड़ देते हैं। ऐसी स्थिति में शिक्षा और चिकित्सा को पूरी तरह से मुफ्त किया जाना अत्यंत जरूरी है।

वन नेशन वन एजुकेशन और किसान मुद्दा उठाया
राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने ‘वन नेशन वन एजुकेशन’ बिल को लागू करने पर जोर देते हुए कहा कि प्रदेश में 10 हजार से अधिक प्राइमरी स्कूलों के मर्ज होने से गरीब, दलित और पिछड़े वर्ग के बच्चों की पढ़ाई छिन रही है। सरकार गरीबों के बच्चों को शिक्षा से वंचित कर रही है,
जिसे पार्टी कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने किसानों के मुद्दे पर कहा कि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है और कर्ज के बोझ तले किसान आत्महत्या को मजबूर है, इसलिए किसानों का कर्ज तत्काल माफ किया जाए।
ये गणमान्य रहे उपस्थित
कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अजय कुमार मिश्रा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह, राष्ट्रीय सचिव संदीप कुमार सिंह, विनय कुमार दूबे, प्रदेश सचिव नागेंद्र राजभर, अरुण कुमार पांडेय, गौरव पांडेय, जिला अध्यक्ष वाराणसी राज कुमार, जिला उपाध्यक्ष रोहित प्रजापति, राजू चौहान, जिला सचिव अनिल कुमार प्रजापति, महिला मंच की जिलाध्यक्ष मंजू देवी, महासचिव संजू रानी, सचिव मीनू देवी, विधानसभा अध्यक्ष महिला मंच खुशबू दूबे, विधानसभा अध्यक्ष संदीप दूबे,
चंदौली जिलाध्यक्ष इंद्रदेव मिश्रा, जिला प्रवक्ता रविंद्र नाथ मिश्रा, अल्पसंख्यक मंच के प्रदेश अध्यक्ष ताजुद्दीन खान, वरिष्ठ समाजसेवी लाल जी प्रजापति, भाजपा नेता सुनील कुमार प्रजापति, अर्जुन प्रजापति, डॉ. अनूप कुमार प्रजापति सहित पश्चिम बंगाल से आए महाशीष नाग, मिर्जापुर से सचनू जी और सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण व कार्यकर्ता मौजूद रहे।










Users Today : 67
Users This Year : 29115
Total Users : 41708
Views Today : 112
Total views : 80504