विकासखंड आराजी लाइन नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत आज दिनांक 20 सितंबर 2026 को साक्षरता परीक्षा का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

विकासखंड के समस्त ग्राम पंचायत के कुल 109 परीक्षा केंद्रों पर साक्षरता परीक्षा का आयोजन किया गया जिसमें 15 वर्ष से ज्यादा आयु वर्ग के चिन्हित निरक्षर व्यक्तियों को साक्षर बनाने हेतु कक्षाओं का संचालन करने के उपरांत परीक्षा का आयोजन किया गया ।

विकासखंड में कुल 109 प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालय पर विभिन्न जातिवर्ग के कुल 955 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दिया। खंड शिक्षा अधिकारी शशिकांत श्रीवास्तव द्वारा ग्राम पंचायत लोहारपुर, अयोध्यापुर, कोरौत, खेवसीपुर और ग्राम पंचायत कुरौती के परीक्षा केदो का भ्रमण कर संचालित हो रही परीक्षा का अवलोकन किया गया।

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई