ताइक्वांडो प्रतियोगिता में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बागपत की छात्राओं ने लहराया परचम

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

बागपत,

ब्लॉक स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, बागपत की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न आयु एवं भार वर्गों में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

छात्राओं की इस उपलब्धि पर विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ प्रीति शर्मा ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। प्रधानाचार्य डॉ प्रीति शर्मा ने छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह विद्यालय परिवार के लिए अत्यंत हर्ष और गर्व का विषय है कि छात्राओं ने ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।

उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, समर्पण और नेतृत्व क्षमता का विकास करते हैं। छात्राओं को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। उन्होंने प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली सभी छात्राओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि प्रत्येक प्रतिभागी का प्रयास सराहनीय है।

गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाली छात्राओं को जनपद स्तर पर तथा उसके बाद राज्य स्तर की प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने पदक विजेता छात्राओं को भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं और बेहतर प्रदर्शन के लिए निरंतर अभ्यास करने का आह्वान किया। ब्लॉक स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में कक्षा 10 की शिवानी व मायरा, कक्षा 9 की जैनब व नेहा तथा कक्षा 8 की आयशा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

वहीं कक्षा 9 की रिति शर्मा तथा कक्षा 8 की समायरा व जिया ने द्वितीय स्थान हासिल किया। तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं में कक्षा 11 की जिया, कक्षा 10 की वृतिका, कक्षा 9 की शगुन, खुशी व जैनब तथा कक्षा 8 की समा व शबा शामिल रहीं। छात्राओं की इस उपलब्धि से विद्यालय में खुशी का माहौल है।

प्रधानाचार्य डॉ प्रीति शर्मा ने सभी विजेता छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

रिपोर्ट – विवेक जैन

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई