युवाओं में नागरिक मूल्यों और सामाजिक दृष्टिकोण को लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

गाजीपुर धरम्मरपुर

समावेश फाउंडेशन, धरम्मरपुर द्वारा संचालित यूथ कार्यक्रम के अंतर्गत 60 युवाओं के लिए “Perspective Building & Civic Values” विषय पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम रेशमी महिला विद्यालय में संपन्न हुआ प्रशिक्षण का उद्देश्य युवाओं में विभिन्न सामाजिक मुद्दों को अलग-अलग दृष्टिकोणों से समझने, नागरिक मूल्यों के प्रति जागरूकता विकसित करने तथा समाज में जिम्मेदार नागरिक के रूप में उनकी भूमिका को मजबूत करना था

प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षक मु. अरशद ने युवाओं के साथ दृष्टिकोण निर्माण,नागरिक मूल्य, समानता, विविधता, लोकतांत्रिक सहभागिता,संवाद सामाजिक जिम्मेदारी और सामाजिक कार्रवाई जैसे विषयों पर संवाद किया प्रशिक्षण में युवाओं को केवल व्याख्यान के माध्यम से जानकारी देने के बजाय समूह चर्चा केस स्टडी,रोल-प्ले,प्रश्नोत्तर एवं विभिन्न

सहभागी गतिविधियों के माध्यम से विषयों को समझने का अवसर दिया गया प्रशिक्षण के दौरान सामाजिक परिस्थितियों और सामुदायिक मुद्दों को विभिन्न पक्षों के नजरिए से समझने पर विशेष जोर दिया गया युवाओं ने विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी करते हुए अपने विचार साझा किए तथा यह समझने का प्रयास किया कि लोकतांत्रिक समाज में संवाद, आपसी सम्मान और जिम्मेदार नागरिक भागीदारी का क्या महत्व है।

समापन अवसर पर युवाओं ने प्रशिक्षण से प्राप्त सीख को अपने व्यक्तिगत जीवन तथा समुदाय में व्यवहार में लाने और सकारात्मक सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने की बात कही

कार्यक्रम में समावेश फाउंडेशन के संस्था प्रमुख मो. हस्सान,अनिल यादव,सुनीता सहित अर्चना,पूजा,आशु,आकृति, रंजना,दीपक, सक्षम,सुरेश गौतम,दीपक,आकृति सिंह अभिषेक,राहुल एवं अन्य युवा उपस्थित रहे कार्यक्रम के सफल आयोजन में संस्था की टीम का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

 

रिपोर्ट – आलिम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई