भदोही में कालीन निर्यात संवर्धन परिषद (सीईपीसी) द्वारा 11 से 14 अक्टूबर तक इंडिया कार्पेट एक्सपो-2025 के 49वें संस्करण का आयोजन किया जाएगा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस मेले का उद्घाटन करेंगे।
सीईपीसी अध्यक्ष कुलदीप राज वाटल ने बताया कि इस एक्सपो का मुख्य उद्देश्य भारतीय हस्तनिर्मित कालीनों और अन्य फर्श कवरिंग की सांस्कृतिक विरासत तथा बुनाई कौशल को बढ़ावा देना है। इसका आयोजन विदेशी कालीन खरीदारों को आकर्षित करने के लिए किया जाता है।
वाटल के अनुसार, इस बार 67 देशों के 442 आयातकों ने मेले में शामिल होने के लिए पंजीकरण कराया है। इनमें से 204 आयातकों को सीईपीसी विशेष सुविधाएं प्रदान करेगा। लगभग 150 प्रदर्शक अपने स्टालों पर विभिन्न उत्पादों का प्रदर्शन करेंगे।

उन्होंने यह भी बताया कि अमेरिकी टैरिफ के कारण कालीन उद्योग वर्तमान में चुनौतियों का सामना कर रहा है। इसके बावजूद, अमेरिका से 44 आयातक इस मेले में भाग लेने आ रहे हैं। परिषद उन देशों से खरीदारों को आकर्षित करने का प्रयास कर रही है जिनके साथ भारत का मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) है, ताकि नए बाजार खोले जा सकें।
इंडिया कार्पेट एक्सपो को अंतर्राष्ट्रीय कालीन खरीदारों, एजेंटों, आर्किटेक्ट्स और भारतीय निर्माताओं-निर्यातकों के लिए दीर्घकालिक व्यापार संबंध स्थापित करने का एक आदर्श मंच माना जाता है। यह एशिया के सबसे बड़े हस्तनिर्मित कालीन मेलों में से एक है।
यह मेला विदेशी खरीदारों को एक ही छत के नीचे बेहतरीन हस्तनिर्मित कालीन, गलीचे और अन्य फर्श कवरिंग देखने का अवसर प्रदान करता है। भारत की अद्वितीय क्षमता, जो कालीन खरीदारों की आवश्यकताओं के अनुसार किसी भी प्रकार के डिज़ाइन, रंग, गुणवत्ता और आकार को अपना सकती है, ने इसे अंतर्राष्ट्रीय बाजार में एक प्रमुख नाम बना दिया है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे उद्घाटनसीईपीसी अध्यक्ष ने बताया कि 11 अक्टूबर को सुबह 11:30 बजे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक्सपो का विधिवत उद्घाटन करने की सहमति दे दी है। इसके साथ ही प्रदेश सरकार के एमएसएमई मंत्री राकेश सचान, प्रदेश सरकार के एमएसएमई एवं निर्यात प्रोत्साहन विभाग के प्रमुख सचिव आलोक कुमार, केंद्रीय वस्त्र सचिव नीलम शमी राव व विकास आयुक्त हस्तशिल्प अमृत राज फेयर में शामिल होने के लिए आएंगे।
इस अवसर पर सीईपीसी के सीओए सदस्य असलम महबूब, सूर्यमणि तिवारी, इम्तियाज अहमद, पीयूष बरनवाल, रोहित गुप्ता, अनिल सिंह, रवि पाटोदिया, संजय गुप्ता और हुसैन जाफर हुसैनी सहित कई प्रमुख व्यक्ति उपस्थित रहेंगे
रिपोर्ट फारूख जाफरी










Users Today : 17
Users This Year : 24856
Total Users : 37449
Views Today : 21
Total views : 73653