चंदौली/कंदवा
बरहनी ब्लाक के पिपरी गांव निवासी ज्ञान ज्योति पुत्री अशोक कुमार का स्वास्थ्य विभाग में एक्स-रे टेक्निशियन पद पर चयन हुआ है। उनकी सफलता से गांव, परिवार में खुशी,हर्ष का माहौल है।
ज्ञान ज्योति ने कक्षा एक से 12वीं तक की शिक्षा हरिद्वार राय इंटर कॉलेज कमालपुर से प्राप्त की।
चयन की जानकारी होने पर विद्यालय के प्रबंधक राम प्रताप राय, शिक्षकों, ग्रामीणों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी।
पूर्व जिला पंचायत सदस्य बंधु राम, भाजपा नेता आलोक कुमार राय, क्षेत्र पंचायत सदस्य कुलदीप गौतम, सौरभ राय, संदीप कुमार गौतम सहित अन्य लोगों ने ज्ञान ज्योति के चयन पर हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
उन्होंने कहा कि ज्ञान ज्योति ने मेहनत और लगन से क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इससे गांव के अन्य बच्चों को भी प्रेरणा मिलेगी







