गांधीनगर में झाड़ियों का अंबार, PWD की अनदेखी से हादसे का खतरा

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चन्दौली बबुरी

सड़क किनारे उगी झाड़ियों से मोड़ पर घट रही दृश्यता, राहगीरों ने सफाई और कटान की उठाई मांग

नगर क्षेत्र के गांधीनगर में सड़क किनारे उगी झाड़ियों का अंबार राहगीरों और वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। सड़क के मोड़ के आसपास झाड़ियों का फैलाव इतना बढ़ गया है कि सामने से आने वाले वाहनों को देखने में दिक्कत होने की बात सामने आ रही है। ऐसे में किसी भी समय दुर्घटना की स्थिति बन सकती है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क किनारे की झाड़ियों और वनस्पतियों की नियमित कटाई-सफाई को लेकर लोक निर्माण विभाग (PWD) के जिम्मेदार अधिकारी गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं। समय-समय पर सड़क किनारे सफाई और झाड़ियों की कटाई हो जाए तो यातायात व्यवस्था अधिक सुरक्षित रह सकती है, लेकिन मौजूदा स्थिति में विभागीय निगरानी पर सवाल उठ रहे हैं।

गांधीनगर के इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में दोपहिया, चारपहिया वाहन और राहगीर गुजरते हैं। मोड़ के समीप झाड़ियों के कारण दृश्यता प्रभावित होने पर अचानक सामने आने वाले वाहन से टक्कर का खतरा बढ़ जाता है। विशेषकर रात के समय स्थिति और चुनौतीपूर्ण हो सकती है।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि हादसा होने के बाद कार्रवाई करने के बजाय PWD को पहले ही सड़क की स्थिति का निरीक्षण कर आवश्यक सफाई करानी चाहिए। लोगों ने विभागीय अधिकारियों से मौके का निरीक्षण कर सड़क किनारे उगी झाड़ियों की तत्काल कटाई कराने तथा भविष्य में नियमित सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।

अब देखना यह है कि PWD के जिम्मेदार अधिकारी गांधीनगर की इस समस्या का संज्ञान लेकर सड़क किनारे झाड़ियों की सफाई कब तक कराते हैं, या फिर किसी अप्रिय घटना के बाद ही विभाग की नींद टूटेगी।

 

रिपोर्ट – आलिम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई